परशुराम जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारी के लिये बैठक आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
शिव मंदिर चौक यज्ञशाला के निकट स्थित ऋषि भवन में आगामी 10 मई 2024 को दो दिवसीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 मई 2024 को कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम शिव मंदिर चौक यज्ञशाला मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। 10 मई को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी और हजारों की संख्या में आए हुए भगवान परशुराम के वंशजों द्वारा भव्य और आकर्षक झांकी यज्ञशाला मैदान से निकाली जाएगी। जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए यज्ञशाला मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।बैठक में नरोत्तम जोशी,केशरदेव दधिचि,विजय शर्मा,नरेश शर्मा,गजेन्द्र नाथ झा,सत्य नारायण शर्मा,ध्रुव चन्द्र झा,नवीन झा,संजीव झा,डा0ए झा,छाया तिवारी,रीना तिवारी,रीना झा,विजय दधिचि, प्रभाकर मिश्रा, रविंद्र झा,अनिल झा ,सरोज झा ,बेचन पांडे,चाँद शर्मा,कृष्ण कौशिक,रवि झा,गोपाल झा, शंभू चौबे,समीर झा,जद्दु झा,बसंत मिश्रा आदि ने भाग लिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
