September 23, 2026

पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन को लिया वापस

Read Time:4 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन को वापस ले लिया है। आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाहरणालय के गेट पर पहुंचे। पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने अपने दो समर्थकों के साथ निर्वाचित पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के वेंस में पहुंचकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया को अंजाम दिया। समाहाराणालय के गेट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि मैं स्वेच्छा से बिना शर्त अपना नामांकन वापस ले लिया है। पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि कटिहार के विकास के लिए आप एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करें। पूरे देश में मोदी लहर चल रहा है। इसलिए आपको नामांकन वापस लेकर कटिहार के विकास के लिए हम सब एक जुट हो जाएं। इन्होंने अंबेडकर चौक तक पदयात्रा करते हुए अंबेडकर के प्रतिमा को माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में किया कहां कि मैंने जो पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उन्हें आज वापस ले लिया है। इसके पश्चात मिरचाईवाडी़ स्थित राज भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। हिमराज सिंह अपने समर्थकों के साथ एनडीए प्रत्याशी जो दुलाल चंद्र गोस्वामी को माला पहनकर एवं बुके देकर स्वागत किया। अभिनंदन सह मिलन समारोह में को संबोधित करते हुए पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी एवं आनंद मोहन के द्वारा मुझे काफी समझाया बुझाया कि आप अपना नामांकन वापस कर एनडीए प्रत्याशी को अपना समर्थन करें। इन सबों की बात को रखते हुए मैंने अपना आज नामांकन वापस किया और एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के साथ हूं। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने बिना शर्त अपना नामांकन वापस कर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुझे समर्थन किया है। इसके लिए हिमराज सिंह तथा उनके तमाम समर्थकों को बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद देते हैं। इन्होंने कहा कि कल से अपने समर्थकों के साथ चुनावी अभियान में एकजुट होकर जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। इस बार 400 पार का नारा का बुलंद करते हुए पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने में हम सभी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर धनराज सिंह, बबलू सिंह, सोनू सिंह, माधव सिंह, नवीन सिंह, मनोहर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मुन्ना सिंह, निर्मल सिंह,अखिलेश सिंह, हीरा सिंह, पवन सिंह, जदयू नेता निरंजन पोद्दार,सज्जन कुमार, आशीष बलिदानी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Previous post परशुराम जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारी के लिये बैठक आयोजित
Next post दिलारपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा राहत सामग्री दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial