November 14, 2026

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शनिवार को रामनवमी को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शान्ति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने किया।रामनवमी एवं चैती छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शान्ति समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त करते हुए इन त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि किसी भी तरह के जूलूस के आयोजन हेतु लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा। लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की अनुमति दी जायेगी। बैठक में उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुये ही आयोजन सुनिश्चित कराने को कहा गया। साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने की बात कही गई। कभी-कभी दूसरे राज्यों का आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से माहौल खराब करने के लिए वायरल हो जाते हैं। इस तरह की कोई घटना ना हो इनको लेकर संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया एवं छोटी से छोटी घटनाओं पर प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी तरह की घटना को फैलने से रोका जा सके। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी निरंतर रात्रि में पेट्रोलिंग करते रहेंगे। छठ पूजा को लेकर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निदेश दिया गया। घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यकता के अनुरूप घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही गई।इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर कुमार लाल, सर्किल इंस्पेक्टर राम चन्द्र मण्डल, थाना अध्यक्ष पंकज आनन्द, बीडीओ रणधीर कुमार, मुख्य पार्षद राजेश कुमार,बजरंग दल संयोजक रणजीत ठाकुर, प्रिंस कुमार, अंशु आचार्य, चंदन साह, प्रफुल्ल गुप्ता, अंशु चौधरी, दिवाकर कुमार, राजकुमार पासावान, विनोद सिंह,संजय मण्डल, मुन्ना रजक, युगल पासवान, साजिद , सुभम पोद्दार,आदि रहे।

Previous post एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
Next post कांग्रेस प्रत्याशी ने चलाया जन सम्पर्क अभियान, मिले लोगों से ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial