September 25, 2026

एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 11 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित बबैया चौक स्थित खेल मैदान में डीसीसी युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में रात्रि एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, समाजसेवी नसीम अख्तर, दीलिप झा व मो हारुण ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील किया। कहा कि समय-समय पर इस प्रकार का टूर्नामेंट होना चाहिए। खेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उद्घाटन मैच बर्गाछी टोला वर्सेस धोकरदह के बीच शुरू हुआ है। जिसमें धोकरदह की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन ही बना पाई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी बर्गाछी टोला की टीम ने पांच ओवर चार बाॅल में सात विकेट खोकर 38 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मो रकीम को दिया गया।क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त का माहौल व्याप्त रहा। इस अवसर पर आयोजनकर्ता के रूप में मो फरीद, राजेंद्र दास, महफूज आलम सहित खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में चैत्र छठ को लेकर नहाय खाय प्रारंभ
Next post थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial