November 14, 2026

समकालीन अभियान के तहत दो शराब तस्कर गिरफ्तार 83 लीटर शराब जब्त ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लोकसभा चुनाव को लेकर मनिहारी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग और समकालीन छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी पंकज आनंद से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,एस आई उपेंद्र सिंह और एएसआई अरुण कुमार द्वारा छापेमारी अभियान में कुल देशी विदेशी 83.225 लीटर शराब बरामद किया गया। बताया कि शराब तस्कर ललन ऋषि पिता चंद्र ऋषि साकिन बानीपुर संथाली टोला को 45 लीटर देशी शराब व पंकज महतो पिता इंद्र महतो साकिन मारा लाइन को 36 लीटर देशी और 2.25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही वाहन चेकिंग में पीएसआई सद्दाम हुसैन द्वारा विकास कुमार सिंह पिता गोपाल सिंह और लक्ष्मण सिंह पिता नरेश सिंह साकिन रामपुर दियरा को भेरियाही के पास चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। रविवार को कांड संख्या 86/24 और 87/24 दर्ज कर चारो आरोपी को अग्रतर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर एसडीओ ने किया रवाना।
Next post डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial