November 14, 2026

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर एसडीओ ने किया रवाना।

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन चुनावी तैयारी में जुट गई है मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने दिव्यांग मतदाताओं सहित अन्य सभी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिव्यांग जनों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि मतदान केंद्र पर दिव्यांग जन के लिए रैम्प, व्हीलचेयर स्वयंसेवी एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी, तथा ऐसे दिव्यांग जन जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं अथवा 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मतदान अधिकारी घर में जाकर मतदान करवाएंगे की भी व्यवस्था की जा रही है, उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से ना चुके इसके लिए प्रशासन पूरी तत्पर है, मौके पर मुख्य रूप से डीएसपी अजय कुमार, डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण, अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह आदि लोग उपस्थित रहें

Previous post रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post समकालीन अभियान के तहत दो शराब तस्कर गिरफ्तार 83 लीटर शराब जब्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial