September 25, 2026

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Read Time:2 Minute, 20 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत बिजैली गांव में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ,बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। राजद के प्रखंड अध्यक्ष करण कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर  श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया तथा उनके जीवन पर लोगों ने प्रकाश डाला।डॉ. अम्बेडकर एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, राजनेता, समाज सुधारक और न्यायविद थे जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दलित, शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए अपने अथक प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है।जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर महू में हुआ था। डॉ अंबेडकर एक समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे और भारत के संविधान के प्रारूपण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौके पर मुन्ना कुमार ,अजय कुमार, पिंटू साह, मनीष कुमार मंडल ,अंगद राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।  

Previous post समकालीन अभियान के तहत दो शराब तस्कर गिरफ्तार 83 लीटर शराब जब्त ।
Next post चैती छठ पर्व में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial