डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत बिजैली गांव में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ,बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। राजद के प्रखंड अध्यक्ष करण कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया तथा उनके जीवन पर लोगों ने प्रकाश डाला।डॉ. अम्बेडकर एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, राजनेता, समाज सुधारक और न्यायविद थे जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दलित, शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए अपने अथक प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है।जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर महू में हुआ था। डॉ अंबेडकर एक समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी थे और भारत के संविधान के प्रारूपण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौके पर मुन्ना कुमार ,अजय कुमार, पिंटू साह, मनीष कुमार मंडल ,अंगद राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
