चैती छठ पर्व में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
तनवीर आलम (हसनगंज)
रविवार को चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व चैती छठ के तिसरे दिन प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। छठ व्रतियों ने पूरे परिवार के साथ सूप दौरा लेकर पहुँच पानी में खड़े होकर अस्तचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर अपने परिवार सहित बच्चे की सुख समृद्धि की कामना की। चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। छठी मैया के गीतों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान है। मौके पर पुनम देवी ने बताई कि चैती छठ की काफी मान्यता है।सनातन धर्म में महिलाएं अपनी संतान के निरोगिता एवं सुख समृद्धि के लिए छठी माता का पूजन करती है। छठ व्रत करने से घर में सुख समृद्धि, संतानों की उन्नति आरोग्यता धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, प्रदीप मंडल सहित छठ व्रतियों के साथ श्रद्धालुगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
