September 26, 2026

हसनगंज में एनडीए गठबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समीप भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल आवास में रविवार को एनडीए गठबंधन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर भाजपा व जदयू कार्यकर्तागण की उपस्थिति में फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यही से पूरे प्रखंड क्षेत्रों का दौरा व चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। कहा इस बार एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज कर रही है। हम सब मिलकर एनडीए गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। साथ ही तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, हृदय नारायण उरांव, गौतम कुमार, ज्योतिष कांत कुँवर, मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सहित भाजपा व जदयू के सभी बूथ स्तरीय व समर्पित कार्यकर्तागण आदि उपस्थित थे।

Previous post चैती छठ पर्व में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
Next post मनिहारी में चैत्र छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial