November 14, 2026

मनिहारी में चैत्र छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गंगा तट पर चैत्रीय छठ पूजा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों से लेकर गंगा तट तक गश्ती लगातार होती रही। एसडीआरएफ की टीम द्वारा भी गंगा में चौकसी की जाती रही। नगर प्रशासन के द्वारा छठ व्रतियों के स्नान और अर्द्ध के लिए बांस की बैरिकेटिंग और रौशनी का इंतजाम किया गया था। इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, गौतम कुमार, रामरतन कुमार,अजय कुमार गुप्ता, उमेश राम सहित जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Previous post हसनगंज में एनडीए गठबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Next post प्राणपुर चौक में धूमधाम से मनाया गया भीमराव अंबेडकर की जयंती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial