November 15, 2026

काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता ने कदवा में किया जन सम्पर्क

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने कदवा प्रखंड के एक दर्जन पंचायत का भ्रमण सह जनसम्पर्क किया।कदवा प्रखंड के भोगाँव, पहलागढ़,कंटिया, कुर्सेल,कदवा, कुम्हेडी़,भर्री,परभैली, चौकी,चौनी, गेठौरा, सागरथ,मोहम्मद पुर पंचायत के विभिन्न गाँवों में जनसम्पर्क किया। जन सम्पर्क के क्रम में काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने डोर टू डोर पहुँच कर हाल चाल लिया।अपने पक्ष में आगामी 26 अप्रैल को मतदान अधिक से अधिक संख्या में करने की आग्रह किया।काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंठन की उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने कहा कि देश में पिछले दश वर्षों से मंहगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी बढ़ गयी है।अब देश के लोग घुटन के बीच जीवन यापन कर रहे है।इस घुटन भरी जीवन से छुटकारा पाने के लिये इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंठन की उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने कहा कि देश को बचाने के लिये एकजूट होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करेंगे।इस अवसर पर काँग्रेस नेता बिरेन्द्र सिंह, अंजार काजमी,तनवीर रजा,भाकपा जिला सचिव बिनोदा नंद साह,पूर्व मुखिया अकबर अली,मुखिया गुड्डी देवी, अशोक मंडल,समाज सेवी अशोक यादव,फिरोज आलम आदि शामिल थे।

Previous post प्राणपुर चौक में धूमधाम से मनाया गया भीमराव अंबेडकर की जयंती
Next post भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial