भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीकू भाई दालसाणीया शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश संगठन महामंत्री का अंग वस्त्र देखकर अभिनंदन और स्वागत किया। विशेष बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ एनडीए प्रत्याशी दुलाल गोस्वामी को जिताकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एनडीए की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला के सभी पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में टोली बनाकर बुत कमेटी के साथ पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर अबकी बार 40 बार का नारा लगाकर मतदान में भाग लेने एवं बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अपील करने का काम करें। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहां की भाजपा का एक कार्यकर्ता बुथ पर जाकर अपनी आम भूमिका निभाते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लिए हुए लाभार्थी से संपर्क करने का कार्य करें। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ संबंध में स्थापित कर जिला मंडल प्रखंड शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर एनडीए को मजबूती के साथ कटिहार में जीत दर्ज कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाग चंद्र चौधरी, महापौर उषा देवी अग्रवाल , लोकसभा प्रभारी विनोद मंडल, जिला प्रभारी संतोष सुराणा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर डॉ एस एन पोद्दार कृष्ण कुमार सहराय , जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह ,सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, दिलीप वर्मा ,शोभा जयसवाल, प्रेम प्रकाश चौधरी, मुकेश पासवान, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी,शांति जायसवाल, आलोक मंडल , सहित जिला के सभी पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी सभी 29 मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंच मोर्चा के प्रदेश व जिला के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
