September 26, 2026

प्राणपुर चौक में धूमधाम से मनाया गया भीमराव अंबेडकर की जयंती

Read Time:1 Minute, 50 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक प्राणपुर स्थिति शनिवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती मनाया गया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह और कार्यकर्ताओं द्वारा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संयोजक,सह, मुख्या प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, पुर्व के राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष चनद कुमार यादव, एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण बातों पर जानकारी दी गई। उक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सारे नीति को भारत की धरती पर लागू करने का काम किया है। वहीं अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के पुर्ण रुप से उपस्थित थे। मौके पर अंजय कुमार मंडल उप मुख्या सुभांकर मंडल रमेश कुमार केवट,सदानंद ऋषि, बालगोविंद राय, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव, सुमित कुमार, रमेश कुमार, शिवनाथ कुमार सिंह ,समाज सेवी आदि मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में चैत्र छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Next post काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता ने कदवा में किया जन सम्पर्क
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial