तारीक के पक्ष में मतदाताओं को मनाने पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, इशारो में शाह मोदी को रंगा बिल्ला बताया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार तारीक अनवर के समर्थन में मतदाताओं को मनाने पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तारीक अनवर को भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि डबल इंजन की सरकार बनती है और टुटती है और ऐसे में एक्सीडेंट हुआ तो डब्बे अलग हो जाते हैं। कहा कि कांग्रेस उसुलो पर चलती है और नेहरू ने जम्हूरियत को मजबूत करने का प्रयास किया। इंदिरा ने कार्यक्रम को लेकर जनता के बीच आई। बीजेपी आरएसएस के एजेंडे पर चलती है।जोर देकर कहा कि यदि आर एस एस के एजेंडे को रोकना है तो तारीक अनवर को जिताना होगा। कटिहार से कलकत्ता तक टेक्स्टाइल मील थे और हजारों लोग काम करते थे। कहा कि मोदी के दस साल में बिहार को क्या मिला। कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि चाचा भागते रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाग रहे हैं तो भागने दो, उसे पकड़ कर मत लाओ। खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जदयू मिलकर फसाने का काम कर रहे हैं, उससे होशियार रहना है।लीडर चलें जाते हैं परंतु जनता हमारे साथ है।इस बीच बोलते बोलते कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की जुबान भी फिसल गई और फिसली जुबान से कहा कि ऐसे लोगों का साथ मत दें जो देश को बचाता है, संविधान को बचाता है।वहीं अपने भाषण के क्रम में इशारे इशारे में मोदी और शाह को रंगा बिल्ला बताया।इस अवसर पर मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बलरामपुर विधायक महबूब आलम,कदवा विधायक शकिल, पूर्व विधायक रामप्रकाश महतो, पुर्व विधायक सुनीता, संयुक्ता सिंह, इशरत परवीन,नरेश यादव, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, तौकीर आलम , शाहनवाज खान,मंजुर खान सहित कई नेता मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
