August 27, 2026

दुकानदार पर गोली चलाकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मास्टर टोला वार्ड संख्या 15 स्थित मेसर्स शिव स्टोर में 20 अप्रैल को एक बदमाश ने गोली चलाकर दहशत फैला दी थी। सूचना पर मनिहारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन भीड़ का लाभ उठाते हुए आरोपी युवक फरार हो गया था। घटना की सत्यता की पड़ताल के बाद मनिहारी पुलिस थाने में कांड सं 91/24 दर्ज कर आरोपी लूटन राय की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने अहले सुबह धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेज दी है। घटना के संबंध में सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी दी कि मेसर्स शिव स्टोर पहुंचकर आरोपी लूटन राय दुकान की फ्रिज से बोतलबंद ठंठा पानी निकाल ली थी।दूकान द्वारा पैसे मांगे जाने पर गोली चला दी जिससे दूकानदार बाल बाल बच गया ,लेकिन गोली फ्रिज मे लगने से फ्रिज क्षतिग्रस्त हुआ और सामान नष्ट हो गया था। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो, उपेंद्र सिंह मौजूद थे।

Previous post चुनावी आपाधापी में चल रही कटाव रोधी कार्य की गुणवत्ता पर ग्रहण, कार्यपालक अभियंता ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश
Next post आग लगने से कई घर जलें लाखों का नुक़सान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial