November 14, 2026

सड़क दुरुस्त करने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम, घंटों यातायात बाधित कर जताया विरोध

Read Time:2 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 की महिलाओं ने आजमपुर शंभूडीह जानेवाली जर्जर पथ को दुरुस्त किये जाने की मांग को लेकर पथ बाधित कर अपनी मांग रखी। सड़क निर्माण की मांग को लेकर शंभूडीह कुटीघाट की महिलाओं ने चार घण्टे तक यातायात बाधित की।महिलाओं ने बस स्टैंड से कुटी घाट जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को कुटी के समीप सड़क के बीच बैठ गई।सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन के आने का मांग करने लगी। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर दर्जनों ट्रक और अन्य वाहन जाम में घंटो फंसे रहे । वार्ड 14 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहदेव यादव ने महिलाओं की मांग पूरी करने को लेकर नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ से बात करायी। पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित महिलाओं ने सड़क से जाम हटाया। आक्रोशित महिला सीमा देवी,सोनी देवी,सीता,खुशी,ममता,लक्ष्मी देवी,राज कुमारी देवी, दीपाली सिंह, प्रतिमा देवी,बसंती,पिंकी,अरुणा,रेखा,इंद्रा,आदि ने बताया कि शंभू डीह के लोगों का आवागमन का यह एक मात्र मुख्य सड़क है। उक्त पथ से हमलोग बस स्टैंड एवं मनिहारी बाजार होते जिला तक जाते है। सड़क की हालत इतनी खराब है की बच्चे इसी सड़क होकर विद्यालय जाते है। लगातार ट्रक चलने के कारण सड़क काफी जर्जर हो गया है। सड़क जर्जर होने से दुर्घटनाएं होती रहती है।सबसे कठिनाई तब होती है जब मरीज को अस्पताल ले जाना होता है।कभी कभी तो टोटो, टेंपू चालक भी जर्जर सड़क होने के कारण टोटो शंभूडीह तक आने से इनकार कर देते है। इसलिए हमारी मांग है कि जर्जर सड़क का पुनः निर्माण कराया जाय। अगर जल्द से जल्द इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो हम लोग दोबारा फिर आंदोलन करने को विवश होंगे।

Previous post मनिहारी में सिद्दत के साथ मनाया सालाना उर्स
Next post देश में आश्चर्यजनक परिणाम होगा,इंडिया महागठबंधन की केन्द्र में सरकार बनागी:तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial