देश में आश्चर्यजनक परिणाम होगा,इंडिया महागठबंधन की केन्द्र में सरकार बनागी:तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस के कार्य समिति अखिल भारतीय कांग्रेस के कार्य समिति सदस्य इंडिया गठबंधन के कटिहार लोकसभा के उम्मीदवार चुनाव के पश्चात संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परिवार से कोई लगाव नहीं है। इसलिए परिवार की दृष्टि से देश के बारे में नहीं सोचते है। उनके पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। पिछले 10 वर्षों में कोई उपलब्धि नहीं दिख रहा है। जबकि मूलभूत मुद्दा देश की गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पलायन है। पर लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं होती है। बिना मुद्दा के चुनाव ही लड़ रहे हैं। श्री अनवर ने कहा देश में आश्चर्यजनक परिणाम होगा हम लोग सरकार बनाएंगे। चुनाव की स्थिति एनडीए के खिलाफ है।उन्हें 272 के आसपास सीट आने की संभावना है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि आतंकवाद का हमेशा हम लोग विरोध करते हैं। सरकार की कमी है, जो आतंकवादी गतिविधि पर नियंत्रण नहीं कर रही है। आतंकवादी का कोई जात, धर्म नहीं होता है। करवाई सरकार को करनी चाहिए और मामला जांच का विषय का है। श्री अनवर ने कहा कि पिछले दिनों कटिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटना में काफी वृद्धि हो गई है। जिले के बारसोई, बलरामपुर, मनिहारी, अमदाबाद,मनसाही,बलरामपुर, डंडखोरा,हसनगंज, कटिहार, कुर्सेला आदि प्रखंडों में आगजनी की घटना बढ़ गई है। प्रशासन को चाहिए कि आगजनी की घटना में जो भी क्षति हुई है, उनका मुआवजा मिले। क्षती के अनुरूप उन्हें मुआवजा या पॉलीथीन पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में दिया जाए और क्षती के अनुसार ही उसे राहत दिया जाय।राहत में पहुंचने में काफी विलंब हो रही है।इन्होंने कहा कि सभी प्रखंड एवं सभी थाने में दमकल की गाड़ी मुस्तैद होनी चाहिए ताकि अग्निकांड की खबर सुनते ही तुरंत दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा सके। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव,मीडिया प्रभारी पंकज कुमार तंबाकूवाला, कांग्रेस नेता शाहनवाज हुसैन, अल्तमश दीवान, कदवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार काजमी, बरारी प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
