घर-घर जाकर जमीन के कागजात से करे आधार लिंक अन्यथा होगी कार्रवाई :- डीसीएलआर
मनोरंजन साहा (बारसोई)
जमीन के आधार सीडिंग कार्य में हो रही विलंब को लेकर बारसोई के डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने अनुमंडल के चारों प्रखंड बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर एवं कदवा के सभी राजस्व पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वह घर-घर जाकर सभी जमीन के कार्य को आधार से लिंक करें उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, ज्ञात हो कि राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक डीसीएलआर प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई, बैठक में अनुमंडल क्षेत्र कदवा प्रखंड के सीओ आशुतोष आनंद, बलरामपुर के अंशु आयुष, आजमनगर के रिजवान आलम, बारसोई के राजस्व अधिकरी सादिक अहमद, आजमनगर की अलका आर्या के साथ राजस्व कर्मचारी गण उपस्थित रहे, बैठक में डीसीएलआर प्रियंका कुमारी ने अपने अधिनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमिहीन को जमीन उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे बसेरा एक का क्लोजिंग रिपोर्ट, लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची के साथ बसेरा 2 के सर्वे के निर्देश दिए, इसके साथ ही नई जमीन का वेरिफिकेशन, मोटेशन पेंडिंग रिपोर्ट पर कार्य करने को कहा है, उन्होंने कुल निष्पादित वादों का निपटारा करने, लंबित आवेदन का निष्पादन करने के भी निर्देश दिए हैं
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
