November 14, 2026

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया

Read Time:5 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर भाजपा के लिए अपूरणिय क्षति हुआ है। भाजपा ने एक बड़ी शख्सियत, राजनेता, संगठनकर्मी, बिहार भाजपा ने स्तंभ को खो दिया। इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विश्वस्त सहयोगी के रूप में बिहार के विकास में उनके अमुल्य योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पे भी रहे। सुशील कुमार मोदी ने प्रसिद्ध बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व भी किया । जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान पांच बार गिरफ्तार भी किया गया । वे राज्य विधानमंडल के विपक्ष के नेता भी रहे। सुशील कुमार की निधन की खबर सुनकर कटिहार के सभी जनप्रतिनिधि एवं जिले भर के कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। उनके निधन पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमारचौधरी, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, लोकसभा प्रभारी, बिनोद मंडल, जिला प्रभारी सुरेश सुराना, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सह संयोजक गोविंद अधिकारी, लोकसभा विस्तार कौशलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजकुमार राय, राघवेन्द्र सिंह, शोभा जयसवाल, मुकेश पासवान, राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी आलोक मंडल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमन निषाद, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा, क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, प्रियंका सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव पासवान,व उनकी टीम,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना झा,कदवा मंडल अध्यक्ष विपीन बिहारी साह,भाजपा नेता मनोज मंडल,मुन्ना ठाकुर,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय झा व उनकी टीम सहित जिला के सभी पदाधिकारी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ सहित जिला के हजारों हजार कार्यकर्ताओं ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें नमन् किया।*सुशील कुमार मोदी के निधन पर काँग्रेस नेताओं ने गहरा दुःख किया प्रकट*कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व पूर्व सांसद श्री तारिक अनवर ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया। कटिहार जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला के हवाले से श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि हमलोग एक ही स्कूल राम मोहन राय सेमनरी स्कूल , पटना मे साथ पढ़ते थे। राजनीति मे हमदोनो की विचारधाराएं अवश्य अलग थी परंतु मेरा उनसे व्यक्तिगत या यूं कहें कि पारिवारिक संबंध था। मैं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुःख के समय मे मै सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे व उनके प्रियजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने भी शोक व्यक्त किया।

Previous post मनिहारी के भाजपाइयों ने पुर्व उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी को तैल चित्र पर श्रद्धांजलि दी
Next post पंसस ने मारपीट व छिनतई को लेकर थाने में दिया आवेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial