November 14, 2026

मनिहारी के भाजपाइयों ने पुर्व उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी को तैल चित्र पर श्रद्धांजलि दी

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार भाजपा के स्तंभ व पुर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर टालीपाडा़ स्थित सभागार में भाजपा के कर्मठ योद्धाओं और प्रबुद्धजनों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके पहले सबों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धेय सुशील मोदी को स्मरण किया। मालूम हो कि सुशील मोदी बिहार के तिसरे ऐसे नेता थे जो चारो सदन के सदस्य रहे। इसके अलावा पंद्रह वर्ष तक प्रतिपक्ष के नेता और ग्यारह वर्षों तक उपमुख्य मंत्री के रूप में सेवा देते रहे।२००४ में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य चुने गये। मनिहारी में उनके करीबी सहयोगी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने फफकते आवाज में उनके साथ बिते दिनों को स्मरण करते हुए बताया कि मेरी मां जब तक जीवित रही तब तक सुशील मोदी जी के लिए संक्रांति पर्व पर तिल का लड्डू बनाकर भेजती रही।अभय जी ने कहा कि बिहार में घुसपैठियों की समस्या को लेकर सुशील जी ने सदन में एक बुलंद आवाज उठाते रहे। इस अवसर पर प्रो बिरेंद्र सिंह, भोला गुप्ता,प्रभात चौधरी, राजेश पोद्दार, आदित्य गुप्ता,रुपक गुहा, पंचानंद पोद्दार ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Previous post हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार मछली व्यवसाय को कुचला हुई मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन।
Next post बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial