November 14, 2026

रोशना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर 212लीटर के साथ एक आटो जप्त

Read Time:2 Minute, 3 Second

।प्राणपुर ( मौहम्मद आरिफ )

रोशना थाना क्षेत्र के ज्ञान्दा उच्च विद्यालय रोशना मैन रोड के समिप सोमवार को गुप्त सूचना पर रोशना पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन की एक ऑटो से भरी मात्रा में शराब जप्त किया । ऑटो से तीन लोगों की भी गिरफ्तारी की गई । ऑटो में शराब ले जाने के लिए चैंबर में शराब को छुपाया गया था । देखने से लग रहा था की ऑटो में सब्जी ले जाया जा रहा है । रोशना थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि ऑटो की तलाशी में अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई है जिसमें ऑफिसर चोवाइस टेट्रा पैक, इंपीरियल ब्लू,सिग्नेचर, रॉयल स्टेज. ब्लंडर, जिसकी बाजार मूल्य 3 लाख लगभग बताई जा रही है । रोशना थाना अध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी एवं एस आई गोपाल कुमार राम के द्वारा बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर रोशना थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 212लीटर 58,ML, विदेशी शराब के साथ एक आटो सहित तीन अभियुक्त पिंकेश सहनी 30 वर्ष पिता फुदन सहनी, मुन्ना केवट 26 वर्ष पिता रायजी केवट दोनों साकिन निमा थाना चांदपुरा श्री राम कुमार 21 वर्ष पिता निरंजन सहनी साकिन रहुआ थाना शाहपुर, तीनों जिला बैगुसराय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

Previous post मनिहारी के गंगा तट पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट का स्ट्रक्चर पाइलिंग पर स्थित रहेगा, राष्ट्रीय पहचान मिलेगी
Next post ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में अब छात्र छात्रा स्कूल ड्रेस में आते है विद्यालय पोशाक बनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हैं : निखिल दास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial