ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में अब छात्र छात्रा स्कूल ड्रेस में आते है विद्यालय पोशाक बनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हैं : निखिल दास
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में अब छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल एक रंग के पोशाक में विद्यालय आना प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें भी स्कूल ड्रेस में स्कूल आने की परंपरा प्रारंभ हो गई है। जिसके कारण अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में एक रंग के पोशाक में छात्र-छात्राएं विद्यालय में पठन-पाठन करने आते हैं। जिसको लेकर के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल की चर्चा सकारात्मक होने लगी है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शैक्षणिक माहौल बना प्रारंभ हो गया है। सरकारी विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों पोशाक में लेस होकर साइकिल पर सवार होकर जब घर से विद्यालय के लिए निकलती है, तो आसपास के लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल में मध्य वर्गी परिवार के लोग भी अपने-अपने बच्चे बच्चियों का नामांकन करने में दिलचस्पी रखता शुरू कर दिए हैं। सरकारी विद्यालय में अब समय पर प्रधानाध्यापक से लेकर सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंच जाते हैं। विद्यालय के समय सारणी के अनुसार सभी शिक्षक पठन-पाठन में अभिरुचि ले रहे हैं। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गैठोरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम में आज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एक ही स्कूली पोशाक पहनकर के स्कूल में देखा गया। वर्ग 6 की छात्रा बीणा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि से हमने अपने गांव में दर्जी से स्कूल की पोस्ट ड्रेस बनाई है। अब मैं स्कूल पोशाक में ही आती हूं। जब मैं पोशाक पहनकर स्कूल आती हूं, तो मुझे अच्छा महसूस होता है। वर्ग 8 के छात्र अविनाश कुमार ने कहा कि हमारे पास दो सेट पोशाक है।एक सेट पोशाक छोटा हो गया है। दूसरा सेट पहन कर मैं नियमित रूप से क्लास करता हूं। वर्ग 7 के विकास कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, मो0 जहांगीर आलम ने कहा कि मैं भी नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में पठन-पाठन करने के लिए सरकारी विद्यालय आता हूं। वर्ग 8 की छात्राएं शबनम कुमारी, राबिया खातून, राधा कुमारी, वर्ग 6 की छात्राएं सोनी कुमारी, शाहनवाज आलम, वर्ग 7 की छात्रा शाहनज खातून ने कहा कि पहले मैं विद्यालय पोशाक में नहीं आते थे। लेकिन जब से विद्यालय के प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास के द्वारा बार-बार समझाने पर अब नियमित रूप से विद्यालय पोशाक में आते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास के योगदान के बाद विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बहाल किया गया है। नियमित रूप से शिक्षक- शिक्षिकाएं पठन-पाठन कराते हैं। और हम लोग मन लगाकर विद्यालय का सभी क्लास करते हैं। विद्यालय की शिक्षिका अंकिता कुमारी, शिक्षक फिरोज आलम, मदन कुमार राय, मोहम्मद इरफान अली, शिक्षिका पूजा कुमारी ने कहा कि प्रत्येक दिन क्लास के अलावे छात्र-छात्राओं को पोशाक में विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हूं। सभी छात्र अनुशासित होकर पोशाक में विद्यालय आते हैं और पठन-पाठन में अभिरुचि लेते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पोशाक योजना से 2023- 24 वित्तीय वर्ष में 366 छात्र-छात्राओं को राशि दिया गया है। जिसमें वर्ग एक- दो के छात्र-छात्राओं को प्रति छात्राओं को 600 रुपये, वर्ग 3, 4, 5 के छात्र-छात्राओं को 700 रुपये, वर्ग 6,7, 8 के छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये दिया गया है। पोशाक की राशि देने के समय छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों की पोशाक बनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हैं। अधिकांश छात्र-छात्राएं अब पोशाक में विद्यालय आते हैं।
