November 14, 2026

मनिहारी के गंगा तट पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट का स्ट्रक्चर पाइलिंग पर स्थित रहेगा, राष्ट्रीय पहचान मिलेगी

Read Time:2 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत रिवर फ्रंट बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। संभवतः काशी के घाट के बाद मनिहारी गंगा घाट पर बन रहा रिवर फ्रंट राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण होगा। बिहार बंगाल और झारखंड के लिए राज्य स्तर पर सबसे नजदीकी पॉइंट मनिहारी रिवर फ्रंट अवस्थित है। राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाये तो चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, तिब्बत, भूटान और नेपाल के पर्यटक के लिए मनिहारी गंगा तट ही नजदीकी पॉइंट रहेगा जो ढलान पर जाते हुए गंगा समुद्र में मिल जाती है। निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के कनिय अभियंता अरशद रजा खान ने बताया कि इस रिवर फ्रंट के परियोजना में 60 मीटर लंबा और 31 मीटर चौड़ा सीढ़ी घाट का निर्माण किया जा रहा है जिसे दो भागों में बनाया जा रहा है।इसका पूरा स्ट्रक्चर पाईलिंग पर स्थित होगा जिसके आगे का पाइलिंग का कार्य पूर्ण रूप हो चुका है और इसके टाइ बिंब का कार्य प्रगति पर है।परियोजना के निर्माण के लिए जो स्थल उपलब्ध कराई गई है उसमें कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हुआ नहीं तो कार्य और प्रगति पर होती। बहरहाल महज 2 महीने के अंदर कार्य का प्रगति संतोषजनक दिख रहा है। परियोजना स्थल पर कंपनी के मौजूद कनिय अभियंता अरशद रजा खान ने कहा कि मौसम के कारण विपरीत परिस्थितियों में कार्य की प्रगति कुछ धीमी रही।

Previous post आदि सनातन अखंड पीठ ने मनिहारी में मां जानकी धाम, ईशान गंगा तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए
Next post रोशना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर 212लीटर के साथ एक आटो जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial