November 14, 2026

23 लोगो पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज

Read Time:2 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के सीडीएस टीम द्वारा आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के निर्देश पर सोमवार को विशेष ड्राइव चलाया गया। आयोजित विशेष ड्राइव के दौरान आर पी एफ की विशेष टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली के नेतृत्व में ट्रेन में महिला एवं विकलांग बोगी में चढ़े और रेल छेत्र में अनाधिकृत प्रवेश करने के आरोप में कुल 23 लोगो को रेलवे एक्ट के तहत पकड़ कर मामला दर्ज किया गया। वहीं कटिहार स्टेशन पर आयोजित विशेष ड्राइव में सीपीडीएस टीम प्रभारी सैयद एहसान अली के नेतृत्व में 2 शातिर मोबाइल चोर को भी यात्री के चीरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर रेल पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया है । वही मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति मो सनमार , कटिहार जिला निवासी और नीतीश आनद, अररिया जिला निवासी शामिल है। जिसमे मो सनमार का का पूर्व में भी अपराधिक रहा है। मौके पर आर पी एफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ सीपीडीएस टीम प्रभारी सैयद एहसान अली, आरपीएफ के मनोज सिंह सहित आर पी एफ और रेल पुलिस के कई अधिकारी व जवान मौजूद थे । बाद में पकड़े गए सभी व्यक्तियों को एसीजीएम रेलवे विकास कुमार सिंह के द्वारा आर्थिक दंड की सजा दी गई । वहीं आर्थिक दंड की राशि जमा करने पर पकड़े गए सभी व्यक्तियों को मुक्त कर दिया गया।

Previous post चाकू गोद कर एवं पेट्रोल डाल कर शव जलाने की हुई कोशिश।
Next post पुर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का कांग्रेस जनों ने 33 वां पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial