November 14, 2026

चाकू गोद कर एवं पेट्रोल डाल कर शव जलाने की हुई कोशिश।

Read Time:1 Minute, 34 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत के लक्ष्मी पुर वार्ड संख्या सात के मृतक यशोदा देवी के परिजनों ने बताया कि वो हर दिन की तरह मंगलवार को भी प्राथमिक विद्यालय पकड़िया जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही पड़ोसी हलचल राय ने उनकी धारदार हथियार से पहले गला रेता और फिर वहीं पर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की। 32 वर्षीय शिक्षा सेवक यशोदा देवी के पति पमेश राय है जो लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या सात पंचायत धरहण थाना प्राणपुर जिला कटिहार के रहनेवाले हैं पति पर भी हो चुका है हमला परिजनों ने बताया गया कि एक वर्ष पूर्व इनके पति पमेश राय पर भी छुरा से वार हुआ था। इस मामले की प्राणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मामला न्यायालय में चल रहा है।यशोदा देवी के परिवार में चौदह वर्ष की एक पुत्री खुशी कुमारी और बारह वर्ष के एक पुत्र प्रीसं कुमार है। दिन के उजाले में इस तरह की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है।

Previous post ग्रामीणों की सूचना पर खनन निरीक्षक पहुंचे मनिहारी, अवैध मिट्टी के तीन ट्रेक्टर जप्त
Next post 23 लोगो पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial