बौद्ध विहार में धूमधाम से बुद्ध जयंती मनायी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर ललियाही स्थित बौद्ध विहार में बड़े धूमधाम से बुद्ध जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में आए भंते बुद्ध प्रकाश के द्वारा बुद्ध वंदना एवं सूत्त पठन किया गया। मौके पर उपस्थित बुद्ध प्रेमियों ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। द्वितीय पाली में संध्या 4:00 बजे से एन०एफ० रेलवे ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सभागार में मुख्य अतिथि द्वारा धम्म प्रवचन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तथागत बुद्ध ने दुनिया को शांति व अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बुद्ध करुणा की आपादमस्तक प्रतिमूर्ति हैं,जो हर प्रकार के बैर से मुक्त और प्रेम क्षमता से युक्त हैं। उनके द्वारा बताए गए पंचशील एवं अष्टांगिक मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित किया जा सकता है एवं लोक कल्याण की भावना उत्पन्न की जा सकती है। इस बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, प्राणपुर क्षेत्र के विधायक निशा सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, राजद नेता भोला पासवान, एडवोकेट केदार पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, विनोद पासवान, राजन प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकांत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद मेहता, यमुना प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सरोज कुमार, सरयुग महतो, विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, दीप नारायण यादव, एस०के०यादव, संजय यादव, अमन कुमार, आर०आर०शर्मा, संजय पासवान वगैरह सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर गिरजा सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह की अध्यक्षता विश्वनाथ राम कुशवाहा एवं मंच संचालन डॉ हरेराम सिंह ने किया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
