उप मुखिया और मुखिया के बीच तनाव बढी, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के बीच दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दे डाला। बीते गुरुवार को पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बन रही पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था ।मौके पर पहुंचे तकनीकी सहायक निकेश कुमार ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला को शांत कराते हुए बाधित सड़क निर्माण कार्य को पुनः चालू कराया। शुक्रवार को पंचायत राज भवन में उप मुखिया गणेश पासवान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को बनाए रखने के सवाल पर उन्हें मुखिया प्रतिनिधियों द्वारा जाति सूचक अपशब्द कह कर देख लेने की बात कही। पंचायत के उप मुखिया गणेश पासवान ने इस घटना को लेकर अमर प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह, मुन्ना सिंह और विवेक सिंह के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पंचायत की मुखिया पद्मावती देवी ने भी निर्माण कार्य में लगे कर्मी पर गाली गलौज कर कार्य को बाधित करने का आरोप लगाते हुए उप मुखिया गणेश पासवान ,जमीर आलम, बबलू, पंकज कुमार पर एक मत होकर सप्लायर अमर प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह से पचास हजार रुपए रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
