November 14, 2026

प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के प्रधानाध्यापक के कार्य कुशलता से ग्रामीणों में हर्ष

Read Time:5 Minute, 29 Second

विद्यालय अनुशासन का करते है पालन छात्र-छात्राएँ बच्चों को विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को करते है प्रेरित ।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज प्रत्येक दिन स समय विधालय उपस्थित होकर स्वयं झाड़ू लगाकर विद्यालय परिसर के आंतरिक एवं बाहरी भाग की सफाई करते हैं।जिसके कारण विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का परिदृश्य पूर्णता दिखता है। विद्यालय परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णता स्वस्थ करने में प्रधानाध्यापक अहम भूमिका निभाते हैं। जिसके कारण विद्यालय के सभी शिक्षक अनुशासित होकर स- समय विद्यालय आते हैं और अपने-अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं। इस विद्यालय के सभी छोटे-छोटे बच्चे- बच्ची भी स्कूल ड्रेस में स-समय विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय अनुशासन का सभी छात्र-छात्राएँ पालन करते हुए विद्यालय के पठन-पाठन में अभिरुचि लेते है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज का व्यवहार बेहद कुशल है एवं मिलनसार है। अपने खुद भी अनुशासन में रहते हैं और शिक्षक सहित सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासित रखते हैं। विद्यालय के शिक्षक और सभी छात्र -छात्राएं ससमय नित्य दिन पहुंच जाते हैं। विद्यालय के समय सारणी के अनुसार चेतना सत्र के पश्चात पठन-पाठन प्रारंभ हो जाता है।विधालय में अध्ययन रत छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार मध्यान भोजन भी कराया जाता है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसीबुल्लाह तबरेज ने बताया कि विद्यालय की स्थापना 2007 में हुई है। विद्यालय 20 डिसमिल जमीन पर 6 कमरे का दो मंजिला भवन है। विद्यालय में कुल छात्र 187 नामांकित है। जिसमें 85 से 90% छात्र -छात्रएँ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होते हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित सात शिक्षक पदस्थापित हैं। शिक्षक कृष्णा नंद, मोहम्मद अबुल कासिम, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मिनसार आलम, शिखा श्री, शमीमा खातून स-समय विद्यालय पहुंचकर तथा विद्यालय नियमावली का पालन करते हुये अपने अपने दायित्व का निर्वाहन बहुत ही कुशलता पूर्वक करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिका अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन बहुत कुशलता पूर्वक करते हैं। सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समय सारणी के अनुसार अपने-अपने वर्ग में बच्चों को कुशल तरीके से तालीम भी देते है।और बच्चों का सरवागींण विकास भी करते है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 90% बरकरार रहे, इसके लिए स्वयं प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हैं। जो छात्र जिस दिन अनुपस्थित रहते है। उन छात्रों के घर पर स्वयं जाकर बच्चों तथा अभिभावक को समझा बूझाकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित भी करते है। जिसका परिणाम है कि इस विद्यालय में 85 से 90% बच्चें प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस विधालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुसीबुल्लाह तबरेज विधालय के लिये सुबह से शाम तक समर्पित भाव से विधालय का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुव्यवस्थित ढंग से नियमित रूप से कराए जाने से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। कई अभिभावकों ने बताया कि इस तरह के प्रधानाध्यापक विद्यालय में रहने से गांव में शैक्षणिक माहौल बन रहा है। छात्र-छात्राएं विद्यालय के अलावा घर पर भी अनुशासित ढंग से रह रहे हैं।

Previous post भालगौर ,बभनी,के बिच में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा का आयोजन
Next post सगे चाचा ने भतीजे की जान ली, जांच में जुटी पुलिस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial