August 26, 2026

भालगौर ,बभनी,के बिच में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा का आयोजन

Read Time:2 Minute, 2 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के भालगौर, बभनी,के बिच मदरसा दारूल रजाये अशरफ में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा का आयोजन किया गया। जलसा में बिहार ,बंगाल ,उत्तर प्रदेश ,झाड़खंड के मौलाना ने शिरकत किया । जलसा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे । जलसा में तकरीर करते हुए मौलाना व, मुफ्ती शमशाद सहाब लोगो को नेक रास्ते मे चलना चाहिए । सभी लोगो को अपने बच्चो को तालीम जरूर देने चाहिए । उन्होंने कहा कि लोगो को अपना जीवन सच्चाई और ईमानदारी पूर्वक गुज़ार कर समाज में मिसाल कायम करना चाहिए । इसलिए कि आने वाले नस्ल के बच्चे भी इसको याद रखे । वही मौलाना,आरिफुल कादरी , मौलाना अली रजा रहबर,मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना ,मुफ्ती वशीम परवेज़ मिश्वाही ने तकरीर करते हुए कहा की लोगो को एक दूसरे को मदत करनी चाहिए । झूठ ,चुगलखोरी ,बेईमानी व गन्दे हरकतों से बचना चाहिए । लोगो को गरीब व अतिम बच्चों के बीच दान खैरात भी करना चाहिए । लोगो को नमाज व कुरान की तिलावत करना चाहिए । अपने माता पिता का हर हमेशा ख्याल रखना चाहिए । इस अवसर पर मदरसा के अध्यक्ष मुफ्ती वशीम परवेज़ मिशवाही, मौलाना जाकीर सहाब, हाफिज मोहम्मद फारुक सहाब,सैयद जमशेद, सैयद इम्तियाज अली, मोहम्मद इसराइल,महमूद आलम, मौहम्मद इसहाक, रफीक, उस्मान गनी सहित कई लोग मौजूद थे ।

Previous post उप मुखिया और मुखिया के बीच तनाव बढी, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन
Next post प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के प्रधानाध्यापक के कार्य कुशलता से ग्रामीणों में हर्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial