November 14, 2026

ग्रामीणों ने मोबाईल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

Read Time:1 Minute, 26 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज में एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ किया । बाद में उसे मनिहारी पुलिस के हवाले कर दिया। चोर के पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। बता दें कि लडका चोरी करने लिए चप्पल की दुकान में घुसा। संदेह पर दुकान से लोगों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर चोर के पास से एक मोबाइल, बैग में सिंदूर चाकू, एक मोटर खोलने वाला औजार और ताला तोड़ने वाले कई अन्य सामान बरामद हुए। जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह ने बताया कि जब पकड़ा गया तो उसके पास से चोरी के औजार के साथ-साथ उनकी चोरी गई मोबाइल भी बरामद हुई। चोर के पकड़ने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले तो ग्रामीणों ने चोर की थोड़ी धुनाई की। बाद में उसे स्थानीय ग्रामीणों ने मनिहारी पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। एस आई संजय यादव आरोपी को थाना ले आए। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Previous post सगे चाचा ने भतीजे की जान ली, जांच में जुटी पुलिस
Next post टीवीएस मोटर साइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार,14 लीटर देशी शराब बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial