August 26, 2026

टीवीएस मोटर साइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार,14 लीटर देशी शराब बरामद

Read Time:52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने आजमपुर गोला के करीब बाईक से देशी शराब ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया।सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर नगर पंचायत के पटेल टोला निवासी छोटेलाल सिंह पिता बासरुपन सिंह के पास से 14 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटर साइकिल भी जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post ग्रामीणों ने मोबाईल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
Next post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परभैली में शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial