November 6, 2026

ग्यारह वर्षीय बालक की नदी में डुबने से मौत,शव बरामद

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के दक्षिणी काटाकोश पंचायत निवासी ग्यारह वर्षीय बालक आशीष कुमार पिता उमेश यादव की गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से मृत्यु हो गई। स्थानीय गोताखोर के सहयोग से लापता बालक की खोजबीन करने के पश्चात शव को बरामद कर लिया गया। इधर सूचना पाते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंच अग्रतर कार्रवाई में जुट गई।बालक का शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय मुखिया शरिफुल उर्फ धोनी,पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव उर्फ बबलू यादव, पूर्व प्रमुख मिलन यादव ,सरपंच मोनू व्यास,अंकुर कुमार, संजय पांडेय, बबलू सिंह, दिनेश यादव, करण मानस, धर्मराज यादव ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।इस अवसर पर पीएसआई सत्यम कुमार दलबल सहित मौजूद थे।

Previous post स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर विशेष फोकस को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक
Next post तीव्र गति से स्कार्पियो ने मारी ठोकर चार वर्ष के बच्चे की हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial