November 6, 2026

स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर विशेष फोकस को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक

Read Time:2 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत मनिहारी में बीडीओ रंधीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन की एबीसी टीम के द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सभी संकेतकों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गई । स्वास्थ्य विभाग गर्भवती माताओं का रजिस्ट्रेशन एवं होम डिलीवरी पॉकेट को चिन्हित कर लाइन लिस्टिंग तैयार करेगा। हेल्थ वेलनेस सेंटर में दी जाने वाली सभी सुविधाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। एनीमिया की जांच एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु पंचायत स्तर पर माइक्रो प्लान भी बनाएगा। सीडीपीओ को अति कुपोषित बच्चों की निगरानी सुनिश्चित करने और आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से कक्षा एक में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गये। शिक्षा विभाग से शत-प्रतिशत नामांकन अभियान सुनिश्चित करने तथा जीरो ड्रॉप आउट पंचायत पर पहल करने की विशेष ताकिद की। जिन बच्चों का अभी तक नामांकन नहीं हुआ है उनका डाटा तैयार कर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पंचायत स्तर पर नामांकन सुनिश्चित करने और छात्रों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने की अपील की गयी।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड प्रबंधक, जीविका , प्रखण्ड प्रसार पदाधिकारी , प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक , आंगनवाड़ी एलएस ने भाग लिया।

Previous post एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन का महासम्मेलन की सफलता के लिये बैठक
Next post ग्यारह वर्षीय बालक की नदी में डुबने से मौत,शव बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial