कटिहार के रास्ते बंगाल और नेपाल से बच्चो की तस्करी होती है:अरुण झा
कटिहार (प्रवीण कुमार)
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से राहत संस्था के द्वारा कटिहार जिलान्तर्गत बारसोई प्रखंड के बेलवाड़ांगी पंचायत भवन में बाल विवाह, बाल श्रम एवम बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मोहम्मद असहाब आलम ने किया । जिसमे पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ साथ व्यापार से जुड़े लोग एवं ग्रामीण बडी़ संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक अरुण कुमार झा ने बताया कि कटिहार जिला चुकी बॉर्डर एरिया पड़ता है।सीमवर्ती इलाका पश्चिम बंगाल,झारखंड,नेपाल,बंग्लादेश है।जिसके कारण उक्त प्रदेश तथा देश से बाल तस्करी का मामला ज्यादा होता है। कटिहार के रास्ते बंगाल और नेपाल से बच्चो की तस्करी होती रहती है। साथ ही साथ शिक्षा में कमी के कारण लोग अपने बच्चो की शादी समय से पूर्व कर देते है। जो की कानूनी अपराध के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव परता है।लोग क्षणिक लाभ के लिए अपने बच्चो को काम करने भेज देते है। इसलिए इन बातो को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करेगें। अगर आपके जानकारी में कही इस तरह की कोई जानकारी मिलती है, तो हमारी टीम को सूचित करेगें। हमलोग संबंधित विभाग के सहयोग से उसके ऊपर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इस दौरान मो0 सलाउद्दीन, मोहम्मद आफताब, मो0 रकीबुल, अनिरुद्ध रविदास, जैबार, सज्जाद, मो0 बिस्बा सहित अन्य प्रमुख रूप उपस्थित थे ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
