May 25, 2026

कटिहार के रास्ते बंगाल और नेपाल से बच्चो की तस्करी होती है:अरुण झा

Read Time:2 Minute, 30 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से राहत संस्था के द्वारा कटिहार जिलान्तर्गत बारसोई प्रखंड के बेलवाड़ांगी पंचायत भवन में बाल विवाह, बाल श्रम एवम बाल तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मोहम्मद असहाब आलम ने किया । जिसमे पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ साथ व्यापार से जुड़े लोग एवं ग्रामीण बडी़ संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक अरुण कुमार झा ने बताया कि कटिहार जिला चुकी बॉर्डर एरिया पड़ता है।सीमवर्ती इलाका पश्चिम बंगाल,झारखंड,नेपाल,बंग्लादेश है।जिसके कारण उक्त प्रदेश तथा देश से बाल तस्करी का मामला ज्यादा होता है। कटिहार के रास्ते बंगाल और नेपाल से बच्चो की तस्करी होती रहती है। साथ ही साथ शिक्षा में कमी के कारण लोग अपने बच्चो की शादी समय से पूर्व कर देते है। जो की कानूनी अपराध के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव परता है।लोग क्षणिक लाभ के लिए अपने बच्चो को काम करने भेज देते है। इसलिए इन बातो को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करेगें। अगर आपके जानकारी में कही इस तरह की कोई जानकारी मिलती है, तो हमारी टीम को सूचित करेगें। हमलोग संबंधित विभाग के सहयोग से उसके ऊपर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इस दौरान मो0 सलाउद्दीन, मोहम्मद आफताब, मो0 रकीबुल, अनिरुद्ध रविदास, जैबार, सज्जाद, मो0 बिस्बा सहित अन्य प्रमुख रूप उपस्थित थे ‌।

Previous post पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन।
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पीसीसी पथ तथा पक्का नाला का किया लोकार्पण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial