November 12, 2026

कांटाकोस रेलवे मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बंगाल टीम ने जीत दर्ज की

Read Time:2 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र में मदन मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का 7वां सीजन काटाकोश रेलवे मैदान में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी स्वेता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मीनाक्षी स्वेता ने कहा कि खिलाड़ी स्वस्थ मन से बिना जीत हार का चिंता किए अपने खेल को दिखाया।कही की स्वस्थ मन में ही स्वस्थ शरीर का वास होता है। नेत्री मिनाक्षी ने स्व मदन यादव जी को याद करते हुए कहा कि एक राज्य स्तरीय नेता के साथ साथ हमलोगो ने एक महान समाजसेवी और प्रखर वक्ता को भी खोया है। उनको याद रखने का आप लोगो के द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मिलन यादव, पूर्व मुखिया बबलू यादव, सरपंच मोनू ब्यास , समाजसेवी करण मानस, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश यादव, अमित यादव, सोनू यादव, बबलू सिंह, शम्भू यादव, संजय पाण्डेय, वकील यादव, धर्मराज धड़कन, गौरव, लालू यादव, संतोष मंडल, हीरा चौधरी, गंगा यादव, वीरू यादव, गंगाराम सिंह, जनार्धन यादव , राम प्रवेश और बहुत ज्यादा संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग ली जिसमें बंगाल और झारखंड की टीम भी सम्मिलित थी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 अगस्त को खेला जाएगा। पहला मैच काटाकोश स्पोर्ट्स क्लब और पार दियारा बंगाल के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम 1 – 1 से बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनालिटी सूट में बंगाल की टीम 4 और काटाकोश की टीम मात्र 2 गोल ही कर पाई और इस तरह बंगाल की टीम जीत दर्ज की।

Previous post 5 अगस्त को 8:00 बजे से 12:00 तक रहेगा विद्युत बाधित : एसडीओ
Next post सड़क दुघर्टना में तीन कांवरिया की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial