November 12, 2026

प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई का आयोजन

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह पर दिलारपुर पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों 50 और 51 (पेची टोला, हाड़ी टोला) में गोदभराई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। गर्भवती महिलाओं को चावल,दाल, तीन प्रकार का फल, चुड़ी और सिंदूर दिया गया। सीडीपीओ संगीता मिंकी ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूक किया और उन्हें आवश्यक सामग्रियाँ वितरित की। यह आयोजन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।इस अवसर पर आंगनबाड़ी की सेविका रिंकू देवी, शोभा देवी सहित सहायिका और महिलाएं उपस्थित रही।

Previous post बौलिया पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में घोर अनियमितता
Next post महादेवपुर शिव मंदिर प्रांगण से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial