November 12, 2026

महादेवपुर शिव मंदिर प्रांगण से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत महादेवपुर शिव मंदिर प्रांगण से युवा कांवरिया संध के दर्जनों कांवरिया का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ । सावन के पवन महीने के अवसर पर बुधवार को रवाना होने के दौरान शिव के जयकारे एवं बोल बम के जयकारे से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।युवा कांवरिया संध के सदस्य सुशांतो भगत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था महादेवपुर शिव मंदिर परागण से देवघर के लिए निकला है ।वही प्राणपुर प्रमुख अमित शाह ने बताया कि हमारे साथ सभी कांवरिया बंधु सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर पाँव पैदल देवघर जायेंगे,जिसके बाद बाबा बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। कांवरियों में ललन अग्रवाल गुड्डू भगत,अनुज भगत, दिलीप भगत,संतोष कर्मकार, अजय टेलीकॉम, रमभु घोष, रामू शाह राजू,सुनील, मीत लाल, धीरेन मंडल, लक्ष्मी देवी, फूलों देवी,सीमा देवी, रेखा देवी, रिया कुमारी आदि शामिल है ।

Previous post प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई का आयोजन
Next post प्रशिक्षु डीएसपी श्वेता कुमारी ने प्राणपुर थाना अध्यक्ष का प्रभार ली।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial