डीआरएम ने प्रवर मंडल वित्त कार्यालय में नवीनीकृत अनुभागों का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत डीआरएम द्वारा प्रवर मंडल वित्त कार्यालय डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर बुधवार को नवीनीकृत वित्त, स्थापना एवं व्यय अनुभागों का उद्घाटन किया गया। यह प्रवर मंडल वित्त कार्यालय ,मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के दितीय तल पर स्थित है। आयोजित कार्यकर्म के पूर्व सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा वित्त विभाग कि और से गुलदस्ता देकर डीआरएम सुरेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय रेल अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस नवीनीकृत अनुभागों का उद्घाटन पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब नवीनीकृत अनुभागों से कार्यालयीन कार्यप्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता आएगी। यह कदम रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह , प्रवर मंडल वित्त प्रबंधक अजीत कुमार मिश्रा , सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, डीएफएम पंकज कुमार, एडीएफएम जितेंद्र कुमार , प्रमोद कुमार एवं अन्य सभी विभाग के वरीय और कनीय रेल अधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। वही वित्त विभाग अंतर्गत पुराने कार्यालय में भीषण गर्मी में अब नवनीकृत के बाद रेल प्रशासन द्वारा फॉल्स सेलिंग के साथ एसी लगा दी गई है जिससे वित्त विभाग अंतर्गत पदस्थापित रेलकर्मियों में काफी उत्सुकता और प्रसन्नता देखी गई।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
