कचना पुलिस कि मदद से महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सोना चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़।
बारसोई (राजकिशोर यादव)
महाराष्ट्र के ढाणे जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे अनुसंधान में बारसोई प्रखंड अंतर्गत कचना थाना क्षेत्र से सोना चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । जानकारी अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी कचना के निवासी हैं I आरोपियों कि पहचान मोहम्मद असलम 25, मोहम्मद बिलाल 35, मोहम्मद अबु बकर 260और मोहम्मद लतिफुल 30 के रूप में हुई हैं जिसे कचना पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। जबकि कांड में मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज पुलिस के गिरफ्त से अब भी बहार है।मामला सोना चोरी का बताया जा रहा है I तीनों अभियुक्त पर कांड संख्या 428 /2020 के तहत भा.द.वी धारा 454, 457 और 386 के तहत मामला दर्ज किया गया है I पुलिस प्रशासन कि ओर जांच चलने कि बात कही गई है और अनुसंधान के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि कितना सोना चोरी करने का मामला है I उधर दबि जुबान से लोगों में, चारों ओर चर्चा हो रही है कि, करीब 10 से 15 किलो सोना लेकर अभियुक्त महाराष्ट्र से लेकर आया था I जिसकी अनुसंधान में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने जिसकी अगुवाई महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के सी धनराज चंद्रवर्धन के नेतृत्व में आई ने कचना पुलिस के सहयोग से उजागर किया है।मामले की खुलासा होते ही लोगों में कौतूहल का माहौल देखने को मिला I ग्रामीण कचना थाना के आसपास इकट्ठा होकर मामले की जानकारी लेने में जुट थे । अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया गया और वह अपने साथ ले गई I
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
