November 12, 2026

बंग्लादेश में उपद्रव को देखते हुए कटिहार रेलमंडल में भी सीमावर्ती स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है:डीआरएम

Read Time:1 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बंगलादेश के ढाका कैंटोनमेंट से हल्दीबाड़ी होते हुए न्यूजलपाईगुड़ी तक परिचालित होने वाली ट्रेन नंबर 13131 मिताली एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहने के कारण बुधवार को न्यूजलपाईगुड़ी से बांग्लादेश जाने वाली ट्रेन नंबर 13132 रेक के अभाव में रद्द रही। वही बंग्लादेश में उपद्रव को देखते हुए कटिहार रेलमंडल में भी सीमावर्ती स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है। इस संबंध में डीआरएम कटिहार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है और अन्य स्पेशल फोर्स की मदद से सुरक्षा से संबंधित सभी विंदुओं पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। बंग्लादेश गए सभी ऑन ड्यूटी रेल कर्मचारी सुरक्षित आ गए है। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले आदेश तक फिलहाल उक्त छेत्र में पूरी तरह से रेल परिचालन बंद है। जिसे जल्द ही पुनः बहाल किया जायेगा। वही आगामी 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर रेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कटिहार रेलमंडल में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।

Previous post कटिहार स्टेशन पर खडी़ राजधानी एक्सप्रेस का परीक्षार्थी ने किया घेराव
Next post डीआरएम ने प्रवर मंडल वित्त कार्यालय में नवीनीकृत अनुभागों का किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial