November 12, 2026

डीटीओ ने पांच वाहनों से 93500 रुपए का जुर्माना लगाया

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने रविवार को मनिहारी के नारायणपुर मुख्य सड़क पर पांच वाहनों की कागजातों की जांच की। जांच के दौरान कागजातों में कमी पाए जाने पर ट्रैक्टर और ट्रक सहित कुल पांच वाहनों पर 93,500 रुपए का जुर्माना लगाया। यह फाइन ई-चालान के माध्यम से काटा गया।श्री प्रसाद ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मीडिया के माध्यम से नाविकों को निर्देश दिया कि वे यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाकर ही यात्रा कराएं। इसके साथ ही, उन्होंने नाविकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित यात्रा शुल्क ही लें और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें।डीटीओ ने कहा कि ट्रैक्टर का बीमा फेल रहने पर और यदि आकस्मिक दुर्घटना हो जाती है, तो वाहन मालिक पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों को बीमा और कागजात दुरुस्त रखने की सलाह दी।

Previous post टोटो चालक के साथ छिनतई, आरोपी यात्री बनकर बैठे थे
Next post कटिहार में जन सुराज के धमक हुई तेज़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial