टोटो चालक के साथ छिनतई, आरोपी यात्री बनकर बैठे थे
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बालू टोला के समीप दो अपराधियों ने देर रात यात्री बनकर टोटो चालक से की छिनतई।भगवान चौक निवासी टोटो चालक संजीत पासवान के साथ कुमारीपुर में छिनतई की घटना घटी। संजीत ने बताया कि दो यात्रियों ने उनका टोटो कटिहार स्टेशन से रात्रि नौ बजे के करीब रिजर्व किया और कुमारीपुर बालू टोला के पास पहुंचकर हथियार के बल पर मारपीट की। अपराधियों ने उनका मोबाइल और गले से चांदी की चेन छीन ली। कहा कि जान बचाकर टोटो छोड़कर भागा। सुबह टोटो लेने गया तो बैटरी गायब पाया। पीड़ित टोटो चालक संजीत पासवान ने रसूलपुर के मोहम्मद मिकाईल और मोहम्मद तनवीर आलम पर छिनतई का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
