November 12, 2026

कटिहार में जन सुराज के धमक हुई तेज़

Read Time:4 Minute, 34 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

जन सुराज ने आज अपने जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा कटिहार जिले के वृंदावन गार्डन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय के घोषणा समिति के सदस्य अररिया से आए मोहम्मद बद्र दोजा और पूर्णिया के अरविंद झा ने भाग लिया। उन्होंने जन सुराज के कार्यवाहक पदाधिकारियों की घोषणा की। सभा की अध्यक्षता दिनेश पासवान ने की जिन्हे जिला का पहला अध्यक्ष मनोनित किया गया। सभा की शुरुआत एक प्रार्थना से हुई फिर वरिष्ट नेता सत्यनारायण शर्मा ने सारे अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की प्रखंड कार्यवाहक समिति और पदाधिकारियों की घोषणा प्रखंडों में जा कर अध्यक्ष दिनेश पासवान और वरिष्ट नेता डॉ गाज़ी शारिक अहमद के नेतृत्व में की जायेगी।इस अवसर पर पूर्णिया से सद्भावना हॉस्पिटल के निदेशक और जन सुराज नेता डॉ कृष्ण मोहन, मुस्तफा जमाल नौगछिय से प्रदीप यादव भी सम्मिलित हुए। मंच पर जिला संरक्षक नोरत्तम जोशी और डॉ सगीर अहमद के अलावा किशनगंज से आए सुप्रीम कोर्ट के वकील अबू अफ्फान फारूकी , जनसुराज कटिहार के प्रमुख सलहकार नरोत्तम जोशी और डॉ शगीर अहमद,जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा भी उपस्थित थे।जिला समिति की घोषणा के अंतर्गत, दिनेश पासवान को जिला अध्यक्ष और कलाम वारसी को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, मंजूर खान को जिला मुख्य प्रवक्ता, सोनू सिंह को किसान अध्यक्ष, और विभिन्न अनुमंडलों में अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मनिहारी अनुमंडल में रामाशीष मंडल को अनुमंडल अध्यक्ष, कटिहार अनुमंडल में जय प्रकाश यादव को अनुमंडल अध्यक्ष, मनीष मंडल को युवा अध्यक्ष और रोशनी खातून को महिला अध्यक्ष बनाया गया। बारसोई अनुमंडल में मो. जिन्ना को अनुमंडल अध्यक्ष, पुष्पा राय को महिला अध्यक्ष और निशांत सिंह निशु को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला मुख्य महासचिव कलाम वारसी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हमे समन्वय बना कर कार्य करने की आवश्यकता है तो वहीं मुख्य प्रवक्ता उपमहापौर मंजूर खान ने कहा की हमे अपने बड़े और छोटे हर उम्र के साथी का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना है। मंच का संचालन करते हुए डॉ गाज़ी अहमद नें जन सुराज के संकल्प और प्रशांत किशोर के जुनून की चर्चा बार बार की। कई महिला नेत्रियों ने भी मंच से संबोधन किया जिसमे सैयद नुजहत, रोशनी खातून और रश्मि कुणाल प्रमुख रहीं। इस अवसर पर कटिहार के सभी 16 प्रखण्डों से लोग उपस्थित हुए जिसमे कई बड़े चेहरे भी थे। अभियान समिति जिला संयोजक गंगा केवट, वार्ड पार्षद अरुण यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, कृष्ण सिंह, ध्रुव चंद्र झा, ज्ञानेंद्र झा, अब्दुस सुभान, डॉ मो मुस्तफा, विक्टर झा, इंजीनियर शाह फैसल, डॉ एम आर हक, शारिब खान, जिला परिषद सदस्य अब्दुस्सलाम, मनोवर आलम, विजय झा, गुरमीत सिंह, रूमी खान, सुरेंद्र सिंह, शहरयार, संदीप पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Previous post डीटीओ ने पांच वाहनों से 93500 रुपए का जुर्माना लगाया
Next post स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ और रेल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial