November 12, 2026

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगरवासियों ने चौथी सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। भक्तजन गंगाजल, दूध, और पुष्प अर्पित करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। मंदिरों के आस पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जलाभिषेक से पहले श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भक्तजन तड़के ही गंगा घाटों पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अहले सुबह से ही मूसलाधार बारिश भी होती रही, बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

Previous post कांग्रेस विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
Next post विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर कांग्रेस प्रखंड से लेकर राज्य तक करेगी आंदोलन – इजहारूल हुसैन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial