November 12, 2026

हर घर तिरंगा लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाई गई

Read Time:1 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के इंचार्ज सह इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की एक दिन पूर्व हर घर तिरंगा लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाई गई जिसके तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।मोटरसाइकिल रैली को डीआरएम ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा झंडा के साथ रेलवे पुलिस बल की मोटरसाइकिल जुलूस जीआरपी चौक से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए न्यू रेलवे कॉलोनी, ललियाही,पीएनटी चौक, अफसर कॉलोनी, अंबेडकर चौक, तेजा टोला, साहब पड़ा होते हुए पुन जीपी चौक पर समाप्त हुई। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर आरपीएफ के सैकड़ो जवानों ने तिरंगा के साथ मोटरसाईकिल जुलूस में भाग लिया। और घर-घर तिरंगा लगने के लिए आम लोगों को के बीच जन जागरण अभियान चलाई गई। यह अभियान पूरी तरह सफल रहा।

Previous post छिनतई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Next post स्वतंत्रता दिवस पर मनिहारी में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से हुआ झंडोत्तोलन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial