November 12, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर मनिहारी में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से हुआ झंडोत्तोलन

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में जहां एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने झंडोत्तोलन किया वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने झंडा फहराकर सलामी दी ।प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने झंडा फहराया, जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय में एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने तिरंगा लहराया। अधिवक्ता संघ कार्यालय में सुमन कुमार सिंह, मनरेगा भवन में दिपक शर्मा,फलोटींग टर्मिनल में शेखर सिंह ने झंडोत्तोलन कर समारोह की शोभा बढ़ाई। इस बीच विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Previous post हर घर तिरंगा लगाने के लिए जन जागरण अभियान चलाई गई
Next post मनिहारी की टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट में लहराया जीत का परचम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial