November 12, 2026

कांड संख्या 111/24: फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल

Read Time:52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने कांड संख्या 111/24 के तहत फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि सिंघिया डकरा इंग्लिश, अमदाबाद निवासी प्रकाश चौधरी, उम्र 50 वर्ष पिता रामपरिक्षण चौधरी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर अवैध शराब की तस्करी का आरोप था। पुलिस ने कड़ी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post मनिहारी की टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट में लहराया जीत का परचम
Next post रात्रि ट्रेन के विस्तार की मांग: सांसद को सौंपा ज्ञापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial