मनिहारी की टीम ने फुटबॉल टूर्नामेंट में लहराया जीत का परचम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मदन मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कांटाकोस रेलवे मैदान में फ्रेंड्स क्लब मनिहारी और अंबाडीहा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनो टीम गोल करने में सफल नहीं रही । तत्पश्चात पेनाल्टी का सहारा लिया गया जिसमें मनिहारी फ्रेंड्स क्लब की टीम 7-6 से विजेता रही। इस अवसर पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शम्भू सुमन, नगर पार्षद राजेश यादव, कांग्रेस की युवा नेत्री मीनाक्षी श्वेता, जिला पार्षद फुलमनी हेम्ब्रम, खुर्सीद, पूर्व मुखिया चंद्रभानु गुप्ता, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्रीकांत पाण्डेय, पंकज सिंह, पूर्व प्रमुख मिलन यादव, सरपंच राहुल रोशन, पूर्व मुखिया बबलू यादव, बासुकी यादव, करण मानस, आयोजन कमिटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष अमित यादव मौजूद थे।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डेय के द्वारा किया गया।इस अवसर पर आयोजन कमिटी के संचालक स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज ने कमिटी के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए खिलाड़ियों से उनके अच्छे खेल के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि खेल से ही जीवन में अनुशासन की भावना और स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है। जब शरीर स्वस्थ्य होगा तो उसमें अच्छे विचार का वास होगा जिससे आपका, समाज का और देश सभी का भला होगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
